
हरिद्वार । देवीय आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में 28 फरवरी को जनपद के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारियों हेतु टेबल टॉक एक्सरसाइज का आयोजन जिला कार्यालय सभागार में किया गया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आईआरएस में नामित अधिकारी अपने कर्तव्यों को भली भान्ति समझ लें ताकि वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार का विलम्ब ना हो। उन्होंने कहा कि रेस्पॉन्स टाइम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि एनडीएमए की से सम्बंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाए। जनपद स्तर पर तैयारियों को सही से परखा जाए, तैयार कार्य योजना का सही से क्रियान्वयन हो, मॉक ड्रिल में जो भी खामियाँ निकल आएं, उन्हें दूर किया जाए।उन्होंने कहा कि प्लानिंग जितनी अच्छी होगी, आपदा के दौरान नुकसान उतना ही कम होगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ऑब्जर्वर सही से मॉक ड्रिल को देखे तथा जो भी कमिया सामने आएं, उन्हें ब्रीफिंग के दौरान बताया जाए।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मॉक ड्रिल से जनता को परेशानी न हो।
बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, विशेष भूमि अधिपत्य अधिकारी, लक्ष्मी राज चौहान,एसपी जितेंद्र मेहरा, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,सीईओ के के गुप्ता,एआरटीओ रश्मि पंत,तहसीलदार प्रियंका रानी , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, अधिशासी अभियंता दीपक सैनी,डीएसओ तेजबल सिंह, डॉ. नरेश चौधरी, आदि अन्य अधिकारी कर्मचारी
उपस्थित थे।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई