
*कोतवाली ज्वालापुर*
*अपराध की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरुद्ध की जाएगी जिला बदर की कार्रवाई*

दिनांक-01/03/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट/वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर नितिन चौहान की मौजूदगी में थाना क्षेत्रांतर्गत समस्त हिस्ट्रीशीटर/जो पूर्व में अवैध शराब तस्करों/स्मैक चरस गांजा बेचने/पीने वालो की परेड ली गई जिसमें थाना क्षेत्र के सभी मौजूदा हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे सभी से उनके द्वारा वर्तमान में किया जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कड़ी हिदायत दी गई,कि यदि किसी भी अपराध में उनकी सुन्लिप्ता होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी व थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं उसका विवरण कोतवाली ज्वालापुर को अवगत कराये जाने व अपनी उपस्थिति कोतवाली ज्वालापुर में हिस्ट्री सीटर रजिस्टर में अंकित कराए जाने हेतु बताया गया। हिस्ट्रीशीटरो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व सभी को अवगत कराया कि किसी भी अपराध की कोई भी पुनरावृति न होने पाएं अगर की जाएगी तो उसके विरुद्ध जिला बदर की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।


More Stories
गैस गोदामों में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: फिंचा राम चौहान
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर) प्रदेश कार्याशाला में प्रतिभाग किया
जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री