
*बीते रोज देर रात कप्तान ने लगाई थी थानेदारों की क्लास, चैकिंग में गंभीरता लाने के दिए थे निर्देश*
*जनपद के अलग-अलग चैकिंग प्वाइंट निर्धारित कर की जा रही है चैकिंग*
*आगामी त्योहारों से पहले आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए प्रयास जारी*
कल देर रात जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए संदिग्ध की कड़ी तलाशी लेने के आदेश जारी किए गए थे।

उक्त आदेश को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आज शाम होते ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग प्वाइंट चिन्हित कर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर संदिग्ध आवा-जाही एवं क्रियाकलाप पर पुलिस अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है।



More Stories
भगवानपुर में 24 अक्टूबर को होगा उत्तराखंड युवा महोत्सव
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी EVM मशीनों की FLC
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग