
हरिद्वार। कम्प्यूटर विज्ञान विभाग, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार ने दो दिवसीय स्वास्थ शिविर के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर कल्याण फाउंडेशन ट्रस्ट को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस सन्दर्भ में विभाग की ओर से लिखे एक धन्यवाद पत्र मेंगुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ- श्वेतांक आर्य ने कहा कि दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद देहरादून द्वारा अनुमोदित परियोजना डवलपमेंट ऑफ एआईडीएसएस टू रिडयूस द यूस और बीजीएम सैसंर्स फॉर टाईप एण्ड वन डिबेट इन द हिलामयन एण्ड फूटहिल रीजन के अन्तर्गत स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसाइटी, प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम हरिद्वार के साथ गंगा थर्मोपैक बेगमपुर हरिद्वार के प्रांगड़ में किया गया था जिसमें लगभग 200 लोग लाभान्वित हुए। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए कल्याण फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेन्द्र नेगी व उनकी टीम, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के प्रबंधक डा0 संजय शाह व उनकी चिकित्सक टीम तथा गंगा थर्मोपैक का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता है। पत्र में भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने में सहभागिता की इच्छा व्यक्त की गई है।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई