
पिथौरागढ़। *डीआरडीओ गेस्ट हाउस के पास बनेगा सर्किट हाउस जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने किया संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण ।*

नैनीसैनी एयरपोर्ट के समीप डीआरडीओ गेस्ट हाउस के निकट सर्किट हाउस का निर्माण किया जाना है उक्त भूमि का जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बता दें कि उक्त सर्किट हाउस का निर्माण कुल धनराशि 23 करोड़,25 लाख,85 हजार की धनराशि से किया जाना है, जिसमें 08 डीलक्स 02 वीआईपी, 01 वीवीआईपी कक्षों का निर्माण व पार्किंग स्थल के साथ ही सर्किट हाउस में टाइप 03 एवम् टाइप 02 आवासों का निर्माण होना है के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग पंकज कुमार, सहायक अभियंता नीरज ओली, तहसीलदार विजय गोस्वामी, पटवारी गोपाल डीनिया उपस्थित थे।

More Stories
सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति और लोकगीतों से गूंजा ऋषिकुल ऑडिटोरियम
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील
मुख्यमंत्री: जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी