देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
रविवार को उन्होंने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की घोषणा की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वह पुराने आंदोलनकारी रहे हैं और उन्होंने राज्य आंदोलन में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विदित हो कि पर्वतीय लोगों के खिलाफ बयान देने के बाद से उनको मंत्री पद से हटाए जाने की मांग हो रही थी।

More Stories
ऋषिकेश से दिल्ली जयपुर जा रही हरिद्वार दिल्ली रोड पर बस में अचानक आग लगी
ओपीडी सेवाओं पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश जारी
रविवार को तीन पालियों में होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर धारा-163 लागू