April 2, 2025

राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में मनाया जाएगा जन सेवा सप्ताह, समस्त विकासखंडों में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

पिथौरागढ़।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया है कि वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 24 मार्च से दिनांक 30 मार्च, 2025 तक ‘जन सेवा” थीम के तहत जन सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी बहुदेशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरो का आयोजन किया जाना है। विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रमों के सफल सम्पादन हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गए है।

विकासखंड डीडीहाट सभागार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 25 मार्च 2025 को होगा जिस हेतु जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी, विकासखंड मूनाकोट हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 26 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत रियासी के झोलखेत मैदान में जिस हेतु मुख्य विकास अधिकारी, 26 मार्च को विकासखंड बेरीनाग में नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, 27 मार्च 2025 को विकासखंड विण के प्राथमिक पाठशाला लेलू के समीप नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी, 27 मार्च 2025 को विकासखंड मुनस्यारी के जोहार क्लब मैदान मुनस्यारी में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी, 28 मार्च को विकासखंड कनालीछीना में नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी, 28 मार्च को विकासखंड गंगोलीहाट के ब्याल पाटा मैदान में नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं 29 मार्च को विकासखंड धारचूला में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी को बनाया गया है।

उपरोक्त समस्त बहुउद्देशीय शिविर प्रातः11:00 बजे से आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विकास खण्डवार शिविर आयोजित किये जाने हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका/नगर पंचायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उक्तानुसार सम्बन्धित विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजित शिविरों को सफलतापूर्वक सम्पादित करवाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम का अभिलेखीकरण फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाई जाए।