हरिद्वार । कोटक हेल्थ केयर द्वारा उप जिला चिकित्सालय रुड़की को भेट की गई एंबुलेंस को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते रहे । एंबुलेंस के लिए कोटक हेल्थ केयर के एमडी हर्ष तिवारी को बधाई भी दी । कोटक हेल्थ केयर रुड़की के एमडी हर्ष तिवारी ने बताया कि गरीब और असहाये लोगों के लिए ये एंबुलेंस दी है ,ताकि हर वर्ग के लोगों को मदद मिल सके आगे भी हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा,सीएमओ आरके सिंह, फाइनेंशियल एडवाइजर शशिकांत राव आदि अन्य लोग भी मौजूद थे।

More Stories
बच्चों के जीवन से नही होने देंगे खिलवाड़, SSP नवनीत सिंह के यातायात पुलिस को सख्त निर्देश
बढ़े जलस्तर में तेज बहाव में फंसकर बोलेरो चालक सहित तीन बहे
ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ,सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई