मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में लक्ष्मीनारायण मंदिर, उत्तरी गंगनहर स्थित लक्ष्मीनारायण घाट पर आयोजित मां गंगा आरती का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान के साथ नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां गंगा की आरती के शुभारंभ को मां गंगा के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा का उद्गम क्षेत्र होने के नाते गंगा की पावनता के प्रति भी हम सबको समेकित प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ ही मंदिर समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।


More Stories
गीता आश्रम की रथ यात्रा में उमड़े साधु-संत व श्रद्धालु, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
भावभीनी विदाई समारोह
परमार्थ निकेतन में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का दर्शनार्थ आगमन