हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में की गई, जिसमें वर्ष 2025-26 हेतु SARRA योजना की कार्ययोजना 10 दिन के अन्दर उपलब्ध कराने एवं मोबाईल ऐप भगीरथ का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये, खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद से रू0 8.50 लाख का किटिकल गैप की कार्ययोजना तत्काल कराने के निर्देश दिये गये। सिंचाई एव वन विभाग की SARRA योजना की वृहद कार्ययोजना हेतु प्रभागीय वन अधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई हरिद्वार, मुख्य उद्यान अधिकारी एवं सहायक निदेशक, मत्स्य आदि उपस्थित रहें।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान