पिथौरागढ।*मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजनान्तर्गत विद्यालय स्तरीय चयन ट्रायल्स प्रारम्भ*
मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 हेतु जनपद पिथौरागढ़ के 08 से 14 वर्ष तक के प्रतिभावान 150 बालक एवं 150 बालिका इस प्रकार कुल 300 खिलाड़ियों के चयन हेतु जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय चयन ट्रायल्स आज से प्रारम्भ हो गये हैं। विद्यालय स्तरीय चयन ट्रायल में प्रत्येक आयु वर्ग में 02 बालक एवं 02 बालिकाओं का चयन सम्बन्धित विद्यालय के द्वारा किया गया, चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों द्वारा दिनांक 04 एवं 05 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाले न्याय पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर निगम स्तरीय ट्रायल हेतु प्रतिभाग किया जायेगा। 
मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत विभिन्न शारीरिक परीक्षाएं 6ग्10 शटल रन, 30 मी0 फ्लाइंग स्टार्ट, फारवर्ड रीच बैण्ड, मेडिसन बॉल पट(01 किग्रा0), 600 मी0 दौड़ एवं स्टैण्डिंग ब्राड जम्प के द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। जनपद स्तरीय अन्तिम/फाइनल चयन ट्रायल में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं वरीयता के आधार पर चयनित प्रतिभावान बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रतिमाह रू0 1500/- प्रति खिलाड़ी की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान