
हरिद्वार।
*जनपद में बेसहारा *एवं अनाथ बच्चों को मिलेगा आश्ररा*
*जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल गृह का शुभारंभ* 
जनपद में ऐसे बच्चे जो बेसहारा और अनाथ है उनके लिए खुशी की बात है कि बुधवार को राजकीय बाल गृह, रोशनाबाद हरिद्वार के परिसर में राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरन जीत कौर मौजूद रही। 

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विशिष्ठ दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल गृह के आम जनमानस को भी जानकारी उपलब्ध करने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई बेसहारा अनाथ बच्चा मिलता है तो उसकी उचित देखभाल के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो तथा ऐसे बच्चों की बेहतर ढंग से देखभाल की जाए ।
जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मा० सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्येक जनपद में एक जनपद राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण की स्थापना किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य 0-6 आयु तक के बच्चों को एक आश्रय उपलब्ध कराना तथा उन बच्चों को अविलम्ब एक दत्तक ग्रहण परिवार उपलब्ध कराया गया है।
इस दौरान राजकीय बाल गृह की पर्यवेक्षक बबिता पंवार, कॉर्डिनेटर चारु शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 16वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई जाएगी