फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर श्री अमित भड़ाना, श्री तनिष्क सिंह (Paradox), श्री अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), श्री अंकुर अग्रवाल, श्री राजन अरोड़ा एवं सुश्री साक्षी सिंह ने मुख्य मंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। 
मुख्यमंत्री ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया, जिससे वे यहाँ की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं की रचनात्मकता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुँचाने में सहयोग मिलेगा।

More Stories
परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को दिया तीर्थाटन एवं तीर्थसेवन का संदेश
माहौल बिगाड़ रही महिलाओं पर पुलिस का एक्शन, 16 महिला आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन