मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं की दी जा रही यह स्वास्थ्य सुविधा चार धाम यात्रा के सफल संचालन के सहायक सिद्ध होगी।
सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा के तहत आदि कैलास यात्रा , केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा , मध्यमहेश्वर यात्रा , तुंगनाथ यात्रा , रुद्रनाथ यात्रा के दौरान कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयाँ और पोर्टेबल आई सी यू उपकरण शामिल हैं।

इस दौरान विधायक श्री खजान दास,
श्री पुनीत मित्तल, सीईओ सिक्स सिग्मा श्री प्रदीप भारद्वाज , डॉ. अनिता भारद्वाज, डॉ. परवेज़ , डॉ. भारत शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

More Stories
जीआरपी पुलिस द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान
आगामी V.V.I.P. कार्यक्रम के दृष्टिगत A.D.G.l/O उत्तराखंड पहुंचे हरिद्वार
जनपद हरिद्वार में वीवीआईपी कार्यक्रम दिनांक 07.03.2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा प्रस्तावित पार्किंग विवरण