May 10, 2025

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के 33 छात्र-छात्राओ को हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पिथौरागढ़ ।   मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी द्वारा आज अपने कैंप से जनपद के 33 छात्र-छात्राओ जिसमें 26 पुरूष एवं 07 महिलाओं को आज लासपा ग्लेशियर, नन्दा देवी बेस कैम्प व मिलम ग्लेशियर, हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सम्मिलित करना सुनिश्चित करे। उन्होंने ट्रैक पर जा रहे छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऊंच हिमालय क्षेत्र में ट्रैक के दौरान वहां की भौगोलिक संरचना को जानने के साथ साथ प्रकृति का सम्मान करते हुए इस यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने की कामना की । उन्होंने शुभकामनाओं के साथ दल को रवाना किया और इंस्ट्रक्टरों को निर्देश दिए कि सभी छात्र छात्राओं को हिमालय की भौगोलिक स्थिति की जानकार भी दी जाए जो भविष्य में उनके काम आएगी।

जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी पिथौरागढ़ कीर्ति आर्य ने बताया है कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जनपद के छात्र-छात्राओ को आज लासपा ग्लेशियर, नन्दा देवी बेस कैम्प व मिलम ग्लेशियर, हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग हेतु रवाना किया। दल आज पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, मुनस्यारी से बुग्डीयार, बुग्डीयार से लासपा, लासपा से लासपा ग्लेशियर से रिलकोट, रिलकोट से गंगहर, गंगहर से नन्दा देवी बेस कैम्प, वापस गगहर से मिलम ग्लेशियर, मिलम ग्लेशियर से वापस गंगह गंगहर से रिलकोट, रिलकोट से मुनस्यारी, मुनस्यारी से वापस पिथौरागढ़ कैम्प, उक्त 11 दिवसीय लासपा ग्लेशियर, नन्दा देवी बेस कैम्प व मिलम ग्लेशियर हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है। दल का नेतृत्व अशोक भंडारी (एडवेचर लवर्स, पिथौरागढ़), किशोर बोहरा, अनीता फर्सवान, सावन सिंह, राजेश पंत के द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मुनस्यारी ब्लॉक की भांति ही जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी इसी प्रकार के साहसिक पर्यटन की गतिविधियां संचालित किया जाए। उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को सलाह देते हुए कहा कि अगली सहासिक गतिविधियों से पिथौरागढ़ के 8 ब्लॉक का प्रतिनित्व रहे और उसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उन्होंने ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को दी।