October 15, 2026

हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

कोतवाली ज्वालापुर

हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बाड़ी करते 02 सटोरिये को अलग -अलग स्थानों से धर दबोचा

आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन डायरी व कुल नगद ₹2360/- बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया।

उक्त आदेश के क्रम में दौराने चैंकिंग सट्टे की खाई बाडी करते 02आरोपियों 1-शादाब उर्फ मोनू पुत्र शहजाद 2-शानू गोयल पुत्र मंगल सेन गोयल को अलग-अलग स्थान से सट्टे की खाई वाडी करते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन डयरी कुल नगद ₹2360/ बरामद किए गए।

आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये।

नाम पता आरोपी
1-शादाब उर्फ मोनू पुत्र शहजाद निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
(सट्टा पर्ची पैन डयरी कुल नगद ₹1140/- बरामद)
2-शानू गोयल पुत्र मंगल सेन गोयल निवासी तपोवन नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
(सट्टा पैन, डायरी व नकद ₹1220/-बरामद)

पुलिस टीम
1-कां0अमित गौड
2-कां 0राजेश बिष्ट
3-का0 अर्जुनचौहान
4-कां0 सुनील शर्मा

You may have missed