*ज्वालापुर पुलिस*
*मेले में अश्लील कार्यक्रम संचालित करने पर पुलिस का एक्शन*
*सराय क्षेत्र में मेला आयोजन पर पुलिस ने आयोजक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत की कार्रवाई अनुमति निरस्त की भेजी रिपर्ट*
*यह कृत्य न केवल परमिशन की शर्तों का उल्लंघन है, बल्कि समाजिक मूल्यों के विरुद्ध भी एक गंभीर अपराध है।*
मेला या कोई भी सामाजिक आयोजन समाज को एक सकारात्मक दिशा देने, सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने और स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से होते हैं।
लेकिन अगर इन आयोजनों की आड़ में अश्लीलता परोसी जाती है, तो वह बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्वालापुर पुलिस द्वारा दी गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने हेतु प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
साथ ही मेला संचालक इमरान पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल लंढोरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

More Stories
25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम
कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान
महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव