June 2, 2025

सेवानिवृत हो रहे जवानों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई

*हरिद्वार पुलिस*

*सेवानिवृत हो रहे जवानों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई*

*पुलिस कार्यालय रोशनाबाद सभागार में आयोजित किया गया विदाई समारोह*

*एसपी क्राइम सहित अन्य अधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर भेंट किए स्मृति चिह्न*

आज दिनांक 31/05/25 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात हरिद्वार पुलिस से विदा हो रहे 04 सदस्यों की विभागीय सेवाओं का आभार प्रकट करने के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

एसपी क्राइम एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों द्वारा लंबी समयावधि तक पुलिस विभाग का अंग बनकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए, किए गए मेहनत को सराहा।

कार्यक्रम में विदा हो रहे सदस्यों एवं उनके परिजन से अनुभव जानने एवं हल्के फुल्के अंदाज में सुक्ष्म जलपान करने के पश्चात पुलिस अधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर सभी सेवा निवृत्त हो रहे सदस्यों को विदा किया गया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने मिश्रित भाव के साथ सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

*सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण-*

*एफएसएसओ श्री सुन्दर पाल का विवरण :-*

श्री सुन्दर पाल दिनांक 20.03.1987 को पुलिस विभाग में फायरमैन के पद पर भर्ती हुये वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 17.12.2005 को फायर सर्विस चालक एवं 19.06.2022 को एफएसएसओ के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री सुन्दर पाल मूल रूप से जनपद मेरठ (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी है इनके द्वारा पुलिस विभाग में 38 वर्ष 02 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

श्री सुन्दर पाल जनपद हरिद्वार के साथ ही सहारनपुर, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर एवं देहरादून में भी नियुक्त रहे है।

*उ०नि०स०पु०महिपाल सिंह मीणा का विवरण :-*

श्री महिपाल सिंह मीणा दिनांक 11.11.1983 को पुलिस विभाग में कानि०के पद पर भर्ती हुये वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 12.02.2014 को हे0कानि0 एवं 17.11.2022 को अपर उ०नि० स०पु० पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री महिपाल सिंह मीणा मूल रूप से जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी है इनके द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 07 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।

श्री महिपाल सिंह मीणा जनपद हरिद्वार के साथ ही 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 6 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 46 वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंहनगर एवं चमोली में भी नियुक्त रहे है।

*अपर उ०नि०स०पु० रामकृष्ण भटट् का विवरण :-*

श्री रामकृष्ण भटट् दिनांक 01.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि०के पद पर भर्ती हुये इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 13.01.2017 को हे0कानि0 एवं 17.11.2022 को अपर उ०नि० स०पु०पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री रामकृष्ण भटट् मूलरूप से जनपद टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 08 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय -समय पर पुरस्कृत किया गया है।

श्री रामकृष्ण भटट् जनपद हरिद्वार के साथ ही द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, जनपद बदायूँ, उत्तरकाशी एवं एटीसी हरिद्वार में भी नियुक्त रहे है।

*हे०कानि० स०पु० राजपाल सिंह गुसांई का विवरण :-*

श्री राजपाल सिंह गुसांई दिनांक 19.11.2008 को पुलिस विभाग में एक्स आम्री कोटे से कानि० के पद पर भर्ती हुये वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 30.12.2022 को हे०कानि०के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री राजपाल सिंह गुसांई मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है। तथा इनके द्वारा पुलिस विभाग में 16 वर्ष 06 माह की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय -समय पर पुरस्कृत किया गया है।

श्री राजपाल सिंह गुसांई भर्ती के बाद से ही जनपद हरिद्वार में भी नियुक्त रहे है।