पिथौरागढ़। खेल विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस के सुअवसर पर फिट इण्डिया साइकिलिंग अभियान के अन्तर्गत आज दिनॉंक 01 जून, 2025 को सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली स्टेडियम से प्रारम्भ होकर विजडम तिराहा से हनुमान मन्दिर के नीचे वाली सड़क से रोडवेज स्टेशन से टकाना रोड होते हुए वापस स्टेडियम में समाप्त हुई, जिसमें 37 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
*फिट इण्डिया साइकिलिंग अभियान में सम्मिलित खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ0 निर्मल सिंह बसेड़ा, जिला बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़ एवं अनूप बिष्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होनंे सभी से साइकिलिंग को नियमित रूप से फिटनेश दिनचर्या, तंदुरूस्ती बढ़ाये, मंनोरंजन और शारीरिक व्यायाम के रूप में सम्मिलित करने हेतु कहा। इस साइकिलिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य फिटनेश को हमारी दिनचर्या में शामिल करने हेतु जागरूकता लाना है।*
फिट इण्डिया साइकिलिंग अभियान 17 दिसम्बर, 2024 को नयी दिल्ली में शुरू किया गया था। यह पहल तब से सण्डे ऑन साइकिल के बैनर तले एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में संचालित की जा रही है। इस अवसर पर सतीश कुमार, निखिल महर, चन्द्र सिंह धामी, भूपेश बिष्ट, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, ललित प्रसाद कापड़ी, किशन सिंह, राजेन्द्र राम, केशर राम, दिनेश सिंह बिष्ट, तनूजा कन्याल एवं कई खिलाड़ी उपस्थित थे। पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित रूट में टैªफिक नियंत्रण एवं प्राथमिक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।
More Stories
26 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा
मंडल अध्यक्ष आशीष_शर्मा_के नेत्रत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा_पदयात्रा आयोजित की गई
कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में कुमाऊं एवं गढ़वाल के सभी जीआरपी थानों में एक साथ चलाया गया नशा मुक्ति अभियान