*कांवड़ मेला 2025 के लिए तैयारी में जुटी पुलिस, एस के फ़ाइनेंस कंपनी से मिले बैरियर*
*एस के फाइनेंस कंपनी ने 30 बैरियर हरिद्वार पुलिस को सौंपे
*बैरियरों से जनपद के यातायात प्रबंधन में मिलेगी मदद*
प्रचलित चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेला 2025 के दृष्टिगत हरिद्वार में बढ़ते यातायात दबाव को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सहयोग के रूप में SK फाइनेंस कंपनी उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार यातायात पुलिस को 30 बैरियर प्रदान किए गए।
यह सहयोग पुलिस प्रशासन के प्रति जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल है। इन बैरियरों के माध्यम से भीड़ नियंत्रण, यातायात को व्यवस्थित और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा।
हरिद्वार पुलिस ने इस महत्वपूर्ण सहयोग हेतु SK फाइनेंस कंपनी का आभार प्रकट किया है।

More Stories
आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य
20 जुलाई को आयोजित होने वाले जनता मिलन/जन सुनवाई’ कार्यक्रम स्थगित
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई