पुलिस लगातार चला रही है नशा तस्करों के खिलाफ अभियान

खटीमा।

उधमसिंह नगर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान भी चला रहा है। गुरुवार को भी उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब 10 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। उधमसिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस लगातार अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई रही है। इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। गुरुवार को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सितारगंज क्षेत्र में बाईपास पर स्थित एक ढाबा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से पुलिस को 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी की नाम सुभाष निवासी गंगा तहसील बहेड़ी थाना जिला बरेली है। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बरेली से उत्तराखंड में बड़ी मात्रा में स्मैक की सप्लाई की जाती है। हाल ही में उत्तराखंड एसटीएफ ने भी बरेली में जाकर छापेमारी की थी। इस दौरान एसटीएफ को कई अहम जानकारी मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की हर सीट पर नजर, 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी:दिनेश कौशिक

रुड़की(सलमान)। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान रुड़की जिले की पांच विधानसभाओं के प्रभारी रविशंकर ने कहा कब तक के हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि सही टिकट का वितरण न होने के कारण कांग्रेस कांग्रेस को हराती है। उन्होंने […]

You May Like

Subscribe US Now