नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी होंगे शामिल
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का चार दिवसीय महासम्मेलन 15 जून से रोड़ी बेलवाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान महाकुंभ में भाकियू नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत तीन दिनों तक किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा मांगें पूरी नहीं होने पर किसान देहारादून जाने वाले मार्ग की घेराबंदी करने के लिए विवश होंगे।
संजय चौधरी ने कहा फसलों के दाम बढ़ाने, सब्सिडी का लाभ, सोलर पैनल लगाने में पूर्व की भांति सब्सिडी देने, सिंचाई के पानी पर छूट, बिजली बिलों का सरचार्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर विचार मंथन के उपरांत सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। धामी सरकार के शासनकाल में किसानों की समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है। पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सुबा सिंह ढिल्लो, जोगेन्दर सिंह, युवा युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंडल संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी, सचिव बॉबी, अर्चित राणा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

More Stories
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश
सिरोबगड़ एवं हिलांश होटल, खांकरा के समीप मलबा आने के कारण मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध