हरिद्वार । प्रत्येक सोमवार (अवकाश वाले सोमवार को छोड़कर) को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन-सुनवाई की जाएगीl जिसमें आम जन-मानस की शिकायत /समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई के दौरान समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवम् कार्यों की नवीनतम सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि आम जन-मानस की शिकायत/समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया जा सकेl

More Stories
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं सकारात्मक निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और निर्जला व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी