*कोतवाली मंगलौर*
*एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में कांवड़ मेला 2025 की तैयारियाँ तेज़*
*मंगलौर पुलिस ने होटल /ढाबे संचालकों को थमाए नोटिस*
*शर्तों के साथ दी अनुमति, उल्लंघन करने पर होगी क़ानूनी कार्रवाई*
आज दिनांक 15.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों के तहत होटल ढाबे संचालकों/स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सभी होटल ढाबे संचालकों द्वारा प्रतिभा किया गया होटल ढाबा के संचालको /उन पर काम करने वाले कर्मचारी द्वारा प्रतिभागियों किया गया कांवड़ यात्रा के दौरान संचालन हेतु निर्धारित नियमों व शर्तों से अवगत कराया गया। सभी को नोटिस तामील कराए गए सभी संचालकों ने उक्त नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने का आश्वासन दिया है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाना है, जिसमें सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

More Stories
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं सकारात्मक निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और निर्जला व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी