हरिद्वार।शिव विहार विकास समिति के सरंक्षक डॉ के पी एस चौहान का आज समिति कार्यालय आर्य नगर ज्वालापुर में समिति पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ एस पी चमोली ने कहा कि यह हम सब कालौनी वासियों के लिए हर्ष एवं गौरवशाली पल है कि हमारे संरक्षक डॉ के पी एस चौहान को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इ एच मेडिसिन नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किया गया है और आज हम उनको सम्मानित कर रहें हैं। 
इस अवसर पर एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, कविता गुप्ता, पार्षद पिंकी चौधरी, मुकेश कपूर, दीपक चौहान, सत्यपाल सिंह, विनीत चौहान, सत्येन्द्र चौधरी, छोटे लाल शर्मा, प्रशांत कुमार चौहान, हरीश त्यागी मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि ने बुकें, एवं फूल मालाओं से स्वागत किया तथा अवार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया।

More Stories
अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी