June 26, 2025

आर०बी०एस०के० कार्यकम की समन्वय बैठक

आज भारत सरकार द्वारा संचालित आर०बी०एस० के० कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आर०बी०एस० के० कार्यकम की समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आर०बी०एस०के० कार्यकम के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई जिसमें आर०बी०एस०के० कार्यकम की ब्लाक स्तर पर प्रतिमाह समन्वय बैठक आयोजित किये जाने, आर०बी०एस०के० कार्यकम से सम्बन्धित समस्याओं एवं प्रगति पर विस्तापूर्वक समीक्षा की जायें जिसमें चिकित्सा अधीक्षक, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, सी०डी०पी०ओ० एवं आर०बी०एस०के० टीम प्रतिभाग कर अपनी आख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार को उपलब्ध करायेंगी। आर०बी०एस०के० कार्यकम के अन्तर्गत सभी समस्त सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में अग्रिम यात्रा भ्रमण के अनुसार ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। आर०बी०एस०के० कार्यकम के अन्तर्गत सन्दर्भित किये जा रहे बच्चों का समय पर फोलोअप किया जाये एवं उनको कार्यकम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। आर०बी०एस० के० कार्यक्रम की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, आर०बी०एस०के०, जिला शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार, जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास हरिद्वार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एन०एच०एम०, समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्तं सी०डी०पी०ओं०, समस्त चिकित्सा अधिकारी, आर०बी०एस०के० एवं आर०बी०एस०के० प्रबन्धक के द्वारा प्रतिभाग किया गया।