उच्च गुणवत्ता और किफायती दाम, अहिंसा ट्रेडर्स की पहचान: मदन कौशिक
अवधूत मंडल आश्रम मार्केट में हुआ, अहिंसा ट्रेडर्स के नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ
हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि किराना समान की बिक्री अहिंसा ट्रेडर्स एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। किफायती दामों पर उच्च क्वालिटी का सामान उपलब्ध कराने में अहिंसा ट्रेडर्स का कोई सानी नहीं है। वें अहिंसा ट्रेडर्स के नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ होने पर अपनी शुभकामनाएं देते है।
बताते चलें कि अवधूत मंडल आश्रम मार्केट में शुक्रवार को श्री अहिंसा ट्रेडर्स के नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में खाद्य पदार्थों की अच्छी गुणवत्ता वाले सामान प्राप्ति का केंद्र बन गया है। मां गंगा से व्यापार में वृद्धि की कामना करते हैं। अहिंसा ट्रेडर्स के मालिक रवि जैन ने कहा कहा कि पिछले 22 वर्षों से शहर के लोगों को उच्च क्वालिटी का समान वाजिब दामों में उपलब्ध करा रहे है। अब शहर के बीच में प्रतिष्ठान का शुभारंभ होने से नीश्चित तौर पर लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा एक ही स्थान पर होलसेल और रिटेल पर लोग खरीदारी कर सकते है। वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए फ्री होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की गई है। 15 किमी के दायरे में रहने वाले लोग लाभ उठा सकते हैं। लेकिन कम से कम एक हजार रुपए की खरीदारी करनी होगी। इस मौके पर हरिद्वार के प्रथम मेयर मनोज गर्ग एवं परिजनों में मनोज जैन, आयुष जैन, सिद्धांत जैन, अलका जैन, पूजा जैन, इशिका जैन, शुभांगी जैन, श्रुति जैन, आदिति जैन मोक्ष जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश