पिथौरागढ़।*हल्द्वानी में आयोजित राज्यस्तरीय आमंत्रण अण्डर-17 हॉकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही पिथौरागढ़ की टीम के जनपद आगमन पर स्पोर्टस स्टेडियम, पिथौरागढ़ में किया गया स्वागत।*
जिला खेल कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण अण्डर-17 हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पहला मैच पिथौरागढ़ व देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें पिथौरागढ़ की टीम 02-01 से विजेता रही। क्वाटर फाईनल में पिथौरागढ़ का मुकाबला हल्द्वानी से हुआ। मैच के दौरान दोनों टीमें बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी स्ट्रोक के माध्यम से हुआ। जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने अपना दबदबा बनाकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। सेमीफाईनल में पिथौरागढ़ का मुकाबला पौड़ी से हुआ। जिसमें पिथौरागढ़ के कवीन्द्र ने 02, सौरभ टम्टा ने 02 एवं कृष्ण कुमार ने 01 गोल कर टीम को फाईनल में प्रवेश सुनिश्चित करवाया। फाईनल मुकाबला पिथौरागढ़ व हरिद्वार में मध्य खेल गया। जिसमें पिथौरागढ़ की टीम 02-01 से पराजित होकर प्रतियोगिता में उपविजेता बनी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट व जनपद के खेल प्रेमियों ने उपविजेता टीम के जनपद आगमन पर स्पोटर््स स्टेडियम में स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा इस तरह की जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है तथा भविष्य में खेलों में जीत की प्रेरणा मिलती है। हॉकी टीम के समस्त खिलाड़ी जनपद में लीलावती जोशी व निखिलेश भण्डारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के हॉकी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर भूपाल सिंह चूफाल, चन्द्रमोहन सिंह बिष्ट, हेमन्त खोलिया, अशोक ठकुराठी, दिनेश वल्दिया, उमेश महर, पंकज मेहता, चिरंजीवी पाण्डे, गौरव पंत, कै0 देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, सुनीता मेहता, मुकुल पाठक, चन्द्र सिंह धामी, यतीश ओझा, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी गयी।

More Stories
रुद्रपुर के समग्र विकास ज्वलंत एवं जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा ने कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से की मुलाकात
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुयी
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं