*अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को तुरन्त स्टीमेंट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश।*
हरिद्वार/लक्सर । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगलवार की दोपहर कीचड़ भरे, ऊबड़-खाबड़ व कटीली झाड़ियों वाले रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर ढ़ाढ़ेरी-कुआंखेड़ा के मध्य बने सोलानी नदी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबन्ध की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अभियन्ता को तत्काल स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्टीमेंट तत्काल प्रस्तुत करने के साथ ही कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाये ताकि संभावित खतरे को नगण्य किया जा सके।
अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का ढ़ाल कम होने तथा नदी के बहाव प्रकृति के कारण पानी भूकटाव करते हुए तटबन्ध को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नदी के बहाव, नदी से भूकटाव सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, प्रधान राजपाल सिंह सहित ग्रामीण शिव कुमार, नकली सिंह, चरण सिंह, चन्द्रपाल, राजेश शर्मा, शेषपाल, ओमपाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील