हरिद्वार, । जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद के शाहपुर, शीतलाखेड़ा स्थित सरकारी परिवार कल्याण उपकेंद्र भवन को बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के ध्वस्त किए जाने के मामले में अब एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवा दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और हस्तक्षेप के बाद पुलिस चौकी फेरुपुर, थाना पथरी (हरिद्वार) में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

More Stories
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में: केंद्रीय गृहमंत्री के देहरादून आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गई
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त करवाई
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक