हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, बीएचईएल हरिद्वार में 05 जून से 04 जुलाई तक मनाए जा रहे, पर्यावरण जागरूकता माह का आज समापन हुआ । इस संदर्भ में नवीन अभियांत्रिकी सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने, दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया । 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते चलन, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा उपभोक्ता स्तर पर जागरूकता की कमी के कारण, प्लास्टिक प्रदूषण विकराल रूप ले रहा है । उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस खतरे से निपटने की दिशा में काम करें । श्री रंजन कुमार ने बताया कि पॉलीथीन और प्लास्टिक बोतलों की जगह पुन: प्रयोज्य विकल्प अपनाकर, हम इस समस्या के समाधान में अपना योगदान दे सकते हैं । इससे पहले महाप्रबंधक (पीसीआरआई) श्री अमित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, पर्यावरण जागरूकता माह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।
समारोह में पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को, मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया । समारोह में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । उल्लेखनीय है कि पर्यावरण माह के दौरान बीएचईएल हरिद्वार द्वारा प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त, अन्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इनमें पर्यावरण संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा शिवालिक नगर व बीएचईएल उपनगरी स्थित पीठ बाजारों में, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आदि शामिल रहे ।
इस अवसर महाप्रबंधकगण, पीसीआरआई, एचएसई तथा नगर प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (पीसीआरआई) श्री मनीष सचान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन अभियंता (पीसीआरआई) श्री दीन दयाल ने किया ।

More Stories
विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक, सभी विभागों से जानीं भावी योजनाएं एवं विकास का विजन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित