*अवैध खनन में लगे पोकलैंड, जेसीबी सहित कई वाहन सीज*
*राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम*
हरिद्वार । सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा गत दिवस देर रात्रि भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। खनन विभाग द्वारा की गई छापेमारी से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों–एक पोकलैंड, एक जेसीबी, 10 टायर वाले दो बड़े डंपर तथा 2 ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही सीज किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
वाहन कर की जानकारी, गणना और भुगतान में सहायता—30 एवं 31 अक्टूबर को एआरटीओ कार्यालय में विशेष शिविर
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
कुंभ-2027: भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने पर जोर