October 29, 2026

मुख्यमंत्री धामी आज उत्तरकाशी जनपद के अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी जनपद के अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा करेंगे उन्होंने संबंधित

अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं

You may have missed