जल पुलिस हरिद्वार*
*आत्महत्या करने के लिए गंगा जी में कूदी विवाहिता को जवानों ने बचाया*
*सकुशल किनारे लाकर दिया प्राथमिक उपचार, की जा रही काउंसलिंग*
आज कुछ देर पहले एक महिला अचानक हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में कूद गयी। घाटों पर मुस्तैद खड़े हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर ASI अतुल सिंह, जानू पाल, सनी कुमार, विक्रांत तथा अन्य स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत उक्त महिला को रैस्क्यू कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।
पूछताछ में पता चला कि महिला बांदा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है तथा निजी परेशानियों के चलते आत्महत्या करने के इरादे से गंगा जी में कूदी थी। उक्त महिला को गंगा घाट पर ही प्राथमिक उपचार देकर चौकी हर की पैड़ी लाया गया जहां पुलिस कर्मियों द्वारा महिला की काउंसलिंग करने के साथ ही परिजनों से संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से A.H.T.U. टीम ने दो बच्चों को किया रेस्क्यू
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया
04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश