🌀 हरिद्वार पुलिस ने निभाई संवेदनशीलता, घायल कांवड़िये को निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल
चण्डी पुल के मध्य एक कार व एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई, जिस पर कांवड़िये सवार थे। घटना के तुरंत बाद CPU हरिद्वार में तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवीयता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल कांवड़िये को अस्पताल भिजवाया।
घटना में घायल युवक की पहचान रजत पुत्र सोमपाल निवासी नूरपुर, बिजनौर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त कार व मोटरसाइकिल को चौकी रोडीबेवाला में सुरक्षित रूप से खड़ा करवाया गया है ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।


More Stories
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त करवाई
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील