.
बिलखती माँ का सहारा बनी खाकी, माँ से बिछड़े 08 वर्षीय बच्चे को हरिद्वार पुलिस ने माँ से मिलाया
बच्चे के खोने पर महिला ने सीओ विवेक कुमार से लगाई मदद की गुहार
अपनी माँ के साथ कांवड़ लेने आए हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी 08 वर्षीय बालक आरव पुत्र रोहित दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर मंगलौर बस अड्डा के पास अपनी माता से बिछड़ गया। बच्चे के बिछड़नें पर रोती बिलखती मां ने मौके पर ड्यूटी पर तैनात सीओ मंगलौर विवेक कुमार मदद की गुहार लगाई।
क्षेत्राधिकार मंगलौर के निर्देशित क्रम में चौकी इंचार्ज कस्बा बलवीर सिंह द्वारा बिना समय गवाए ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अक्षय गौड़, एसपीओ मोहम्मद नदीम और मोहम्मद सलमान के साथ मिलकर बच्चे को चंद घंटों की मशक्कत के बाद 3 किलोमीटर दूर गुड़मंडी मंगलौर से सकुशल बरामद कर उसकी माता के सुपुर्द किया गया।
बिछड़े बच्चे को वापस पाकर मां तथा अन्य परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।

More Stories
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के जननायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा पर आधारित पुस्तक का विमोचन, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
बीएचईएल को चार ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए अडानी पावर से मिले बड़े ऑर्डर
दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा