कोतवाली ज्वालापुर। *11 साल के बिछड़े भोले क़ो हरिद्वार पुलिस ने उनके परिजनों ने मिलाया*
*परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर किया धन्यवाद*
दिनांक 18-7-25 को एक कांवडिया बच्चा प्रिंस उम्र-11 वर्ष जो अपने दादा से जटवाडा पुल के पास से बिछड गया था। जिसे कोतवाली ज्वालापुर पर लाया गया। उक्त बच्चे की तलाश हेतु जनपद के समस्त सोशल मिडिया व अन्य व्हटसअप ग्रुपो के माध्यम से बच्चे की फोटो प्रसारित कर तलाश किये जाने हेतु सूचित किया गया।
उक्त बच्चे की तलाश हेतु काँवड ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को बच्चे की तलाश हेतु अवगत कराया गया। जिसके क्रम में कोतवाली ज्वालापुर कार्यालय में नियुक्त का0 मनोज डोभाल उक्त गुमशुदा बच्चे के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो बच्चे के पिता सुनील निवासी ढाल मुजफ्फरनग उ0प्र0 थाने पर आये। बाद तस्दीक के गुमशुदा बच्चे प्रिंस उम्र-11 वर्ष को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा को सकुशल मिलवाने पर बच्चे के पिता द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
माटी कला से जुड़े कारीगरों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित