देहरादून । जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा शहर में पार्किंग व्यवस्था, चौक चौराहा का सुधारीकरण, बाल भिक्षावृत्ति रोक लगाने बच्चों का मन रिफॉर्म कर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु आधुनिक इन्सेंटिव केयर सेंटर निर्माण, नंदा सुनंदा योजना, प्रोजेक्ट उत्कर्ष, रायफल फंड से अर्थिक सहायता, सहित आमजन, असहाय के हित में किया जा रहे कार्यों एवं प्रयासों के लिए साधुवाद दिया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक निदेशक /जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी, समिति के सदस्य घनश्याम चंद जोशी, तिलक राज, मधु बिष्ट, रजनीश ध्यानी उपस्थित रहे।

More Stories
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 02 आरोपी पुलिस ने दबोचे
ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
उत्तराखंड स्थापना दिवस के पर राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं समस्त प्रदेशवासियों को परमार्थ निकेतन से उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ