सैनी आश्रम प्रबंधन समिति को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है-आदेश सैनी सम्राट
हरिद्वार। सैनी आश्रम के संचालन को लेकर जारी विवाद के बीच सैनी आश्रम प्रबंधन समिति ने अपना पक्ष सामने रखा है। ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में प्रैसवार्ता के दौरान नवगठित प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि आश्रम के संचालन को लेकर कई तकनीकी दिक्कतें सामने आने के बाद प्रबंधन समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके संबंध में तीन प्रस्ताव पास किए गए। प्रस्तावों के अनुरूप ही प्रबंधन समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सैनी समाज के लोगों को प्रबंध समिति में शामिल करने की संख्या को भी असीमित कर दिया गया है। अब सैनी समाज को कोई भी व्यक्ति निर्धारित शर्तो को पूरा करने के बाद प्रबंधन समिति का सदस्य बन सकता है। इस संबंध में रजिस्ट्रार को पत्र भी दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थो के चलते प्रबंधन समिति को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी कर समिति के पदाधिकारियों को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। समाज के लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। तरह-तरह के दावे कर झूठ फैलाया रहा। आश्रम पर किसी का कोई कब्जा नहीं है। आश्रम समाज का है और समाज का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि आजीवन सदस्यों एवं साधारण सदस्यों की संख्या को असीमित करने के साथ चुनाव लड़ने और वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव पास कर उप निबंधक कार्यालय में जमा कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से साधारण सदस्य एवं आजीवन सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
केवल चेहरों पर मुस्कान के इमोजी नहीं, जीवन में न्याय, करुणा और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व भी व्यक्त करें: स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का संदेश
हरिद्वार में UKPSC परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध