प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में पी.एम.किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः 9.00 बजे से श्री हरबंश कपूर मैमोरियल कम्युनिटी हॉल, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में कृषक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस गोष्ठी में प्रधानमंत्री केें वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट प्रसारण किया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृषक गोष्ठी में कृषि मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, विभिन्न दायित्वधारी तथा कृषि एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों के साथ ही बड़ी संख्या कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर