मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया।
मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर