स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की सभी देशी/विदेशी मदिरा की दुकान रहेगी बंद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया आदेश जारी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत किया है कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कानून एवं लोक शान्ति बनाये रखने हेतु दिनांक 15.08.2025 को जनपद हरिद्वार की समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन, एफ०एल० 6 सम्मिश्र बार अनुज्ञापन, एफ०एल० 7 रेस्टोरेन्ट बार अनुज्ञापन, एफ०एल० 9/9ए, विकृत सुरा के थोक व फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन तथा भांग के अनुज्ञापन पूर्णतयः बन्द रहेगें। इस बन्दी का कोई प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नही होगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर