मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर