कमाल रघुनाथपुर गांव के रहने वाले प्रख्यात शिक्षाविद और कृषि वैज्ञानिक डॉ. जवाहर ठाकुर का शनिवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुंगेर घाट गंगा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे कुमार राज भूषण ने मुखाग्नि दी।

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सांयकालीन चैकिंग अभियान जारी
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा 07 महिलाओ को लिया हिरासत में
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता