*हरिद्वार पुलिस*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अज्ञात शवों की पहचान हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, IPS के निर्देशानुसार पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में जनपद की सभी कोतवालियों एवं थानों से 02-02 पुलिस कर्मियों को सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को यह बताया गया कि अज्ञात शवों के फिंगरप्रिंट किस प्रकार सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से लिए जाएँ।
इस प्रक्रिया से शव की पहचान सुनिश्चित कर परिजनों तक सूचना पहुँचाने में किस प्रकार सहायता मिलती है।
यह प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा अज्ञात शवों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड प्रहार जारी
साइबर अपराधियों पर SSP नवनीत सिंह की टीम का लगातार ताबड़तोड़ एक्शन
जनपद में लैंड बैंक तैयार करने की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने दिए भूमि मैपिंग के निर्देश