हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 28 अगस्त, 2025 को सायं 06:15 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29 अगस्त, 2025 को जनपद हरिद्वार को कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं पर अत्यधिक भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली धमकने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में लगातार हो रही वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन आज दिनांक
29-08-2025 (शुक्रवार) को बन्द रहेगा। अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय/विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनक विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

More Stories
धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान
त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह
धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजार में उमड़े लोग