हरिद्वार। संगठन सृजन अभियान के हरिद्वार महानगर कांग्रेस के आब्जर्वर जगदीश ठाकोर एवं प्रेम प्रकाश बहुखण्डी ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस को नए सिरे मजबूत करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सभी प्रदेशों में कार्यकर्ताओं की राय से पार्टी इकाईयों को नए सिरे से गठित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पार्टी के प्रति समर्पित और स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को आगे लाकर पार्टी में उनकी भूमिका बढ़ाना है। जगदीश ठाकोर ने बताया कि वे अगले कुछ दिनों तक हरिद्वार में रहकर महानगर के बूथ स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेंगे और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से भी उनसे मिल सकते हैं। सामाजिक व्यक्तियों और पत्रकारों से भी फीड बैक लेंगे। कार्यकर्ताओं की राय से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी नेतृत्व द्वारा महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी अब नहीं चलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष को सभी को साथ लेकर चलना होगा। पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों का पालन करना होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, महानगर कांंग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, मनोज सैनी, अनिल भास्कर, संतोष चौहान, हिमांशु बहुगुणा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश