जनपद में थोक में हुआ, कोतवाल एवं थानाध्यक्षों का तबादला
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने कई प्रभारी कोतवाली और थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह को मंगलौर भेजा है। पुलिस लाइन से कुंदन सिंह राणा को ज्वालापुर कोतवाली भेजा है। प्रदीप बिष्ट को सी आई यू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलौर से शांति कुमार को रानीपुर कोतवाल बनाया है। मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया है। रविंद्र शाह को कनखल की जिम्मेदारी दी है। मनोहर भंडारी को गंग नहर कोतवाली, नितेश शर्मा को सिडकुल, मनोज शर्मा को श्यामपुर, धर्मेंद्र राठी को खानपुर, अजय साहब को जबरेड़ा, अंकुर शर्मा को बहादराबाद, धर्मेंद्र गंगवार को ज्वालापुर कोतवाली का एसएसआई बनाया है.
नंदकिशोर गवाड़ी को नगर कोतवाली एस एस आई बनाया है।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान