November 2, 2026

धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ पड़ेगा महंगा

*कोतवाली नगर*

*धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ पड़ेगा महंगा*

*ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश कर रही हरिद्वार पुलिस*

*हिंदू देवी देवताओं का रूप धारण कर आमजन को ठगने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार*

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि को सफल बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने एक और छद्मवेशधारी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

अभियुक्त के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है। हरिद्वार पुलिस का ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त के विवरण:*

कमल सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम छर्रा थाना छर्रा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, हाल पता चंडीघाट शमशान घाट के पीछे थाना श्यामपुर हरिद्वार

You may have missed