मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी करेंगे।इस समीक्षा का उद्देश्य राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की बारीकी से निगरानी करना और समस्त प्रभावित परिसंपत्तियों के नुकसान का व्यापक स्तर पर आकलन करना है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे। इसके अंतर्गत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करना तथा पुनर्वास कार्यों को शीघ्र पूरा करना प्राथमिकता होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की व्यापक समीक्षा की जाएगी ताकि आगामी रणनीतियाँ और नीतिगत निर्णय समयानुसार और प्रभावी ढंग से लिए जा सकें।

More Stories
मयंक चोपड़ा और चिराग ठाकुर 2025 इंडियन नेशनल टीएसडी (TSD) रैली चैंपियन बने, समाजसेवी एवं रोटरी क्लब रानीपुर के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चोपड़ा के सुपुत्र हैं मयंक चोपड़ा
ऑपरेशन प्रहार “पिल्ला गैंग” पर हरिद्वार पुलिस का एक और प्रहार
विशेष निरीक्षण अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण